Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पोषण पखवाड़ा के तहत निकाली गई रैली, लोगों को किया जागरूक

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन 20 मार्च से 3 अप्रैल तक किया जा रहा है. इसी के तहत मंगलवार को समाज कल्याण एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से गोलमुरी में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया. प्रभात फेरी में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका पुतुल सिंह, आंगनबाड़ी सेविका सुशीला देवी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाएं, तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत संचालित क्लब की किशोरियां, मानसी मित्र, जेएसएलपीएस की महिलाएं शामिल थी. रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया और लोगों से पोषक आहार को अपने भोजन में शामिल करने की अपील की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ashish-dey-murder-case-and-firing-case-on-retired-judge-the-then-police-station-in-charge-recognized-akhilesh-in-the-court/">जमशेदपुर

: आशीष डे हत्याकांड और सेवानिवृत जज पर फायरिंग मामला, कोर्ट में तत्कालीन थाना प्रभारी ने अखिलेश को पहचाना

मोटा अनाज के उपयोग को लेकर किया प्रोत्साहित 

इस दौरान नारों और तख्तियों के माध्यम से लोगों को मोटा अनाज के उपयोग को लेकर प्रोत्साहित किया गया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नेहा संजना खलखो ने बताया कि मोटा अनाज में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, फास्फोरस, पोटैशियम और विटामिन बी कांप्लेक्स जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिये बेहतर है. इसके साथ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध साग सब्जियों में भी काफी पोषक तत्व होते हैं. पूरे पखवाड़ा में इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही