Search

 
 
 

जमशेदपुर : 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक बनाने में जुटे रामभक्त, डॉक्टर संतोष दे रहे निःशुल्क सेवा

 
Jamshedpur (Ratan Singh) :अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय बना हुआ है. सभी लोग अपने-अपने स्तर से तैयारी में लगे हुए हैं. श्रद्धालु अपना-अपना सहयोग देकर इस पल को यादगार बनाना चाहते हैं. इसी क्रम में मानगो डिमना रोड निवासी डॉक्टर संतोष गुप्ता द्वारा एक अनोखी पहल की गई है. वे अपने यहां आने वाले मरीजों का इलाज नि:शुल्क कर रहे हैं. 15 से लेकर 21 जनवरी तक डॉक्टर संतोष लोगों का मुफ्त में इलाज करेंगे. इसके साथ ही यहां किसी भी तरह की जांच में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. [caption id="attachment_835736" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/DOCTOR-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वितरित करने के लिए रखा गया हनुमान चालीसा और दीये[/caption] इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-and-the-whole-family-sat-under-the-vehicle-in-the-extreme-cold/">चांडिल

: …और कड़ाके की ठंड में वाहन के नीचे बैठ गया पूरा परिवार

प्रभु श्री राम के आगमन को लेकर पूरा देश उत्साहित

क्लीनिक में आने वाले सभी मरीजों का स्वागत जय श्री राम के साथ किया जा रहा है और हनुमान चालीसा के साथ पांच-पांच दीपक भेंट की जा रही है. डॉक्टर सभी से 22 जनवरी को दीये जलाने का आग्रह कर रहे है. पूरे क्लिनिक को भगवान राम के पोस्टरों से पाट दिया गया है. इस संबंध में डॉक्टर संतोष गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को लेकर पूरा देश काफी उत्साहित है. राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने में रामभक्त जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि हमारे प्रभु श्री राम को 500 साल के बाद अपना घर मिल रहा है. इतने सालों के संघर्ष के बाद स्थाई जगह मिलने से लोगों में काफी खुशी है. इस खुशी को लोग साझा कर रहे है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही