Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नीलांचल कंपनी में मान्यता को लेकर राम हांसदा गुट ने बैठक कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : कांड्रा में स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी में नीलांचल वर्कर्स यूनियन (राम हांसदा गुट) को मान्यता देने की मांग को लेकर मंगलवार को एक बैठक का बैठक रायपुर फुटबाल मैदान में हुई. बैठक में काफी संख्या में कंपनी के कामगार उपस्थित हुए. इस दौरान नीलांचल वर्कर्स यूनियन (राम हांसदा गुट) को ने निर्णय लिया कि कंपनी प्रबंधन जल्द राकेश्वर पांडेय गुट की यूनियन की मान्यता खत्म कर राम हांसदा गुट की यूनियन को मान्यता प्रदान करे. अन्यथा आंदोलन के लिए तैयार रहे. राम हांसदा ने सभी की सहमति से आगामी 26 जुलाई से उग्र आंदोलन करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-misusing-account-opening-acquitted/">जमशेदपुर:

खाता खुलवाकर गलत इस्तेमाल करने का आरोपी बरी

23 तक मान्यता रद्द करने का प्रबंधन ने जारी किया पत्र 

ज्ञात हो कि राम हांसदा गुट ने 21 जुलाई से आंदोलन करने की घोषणा की थी. इसे देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने 23 जुलाई तक राकेश्वर पांडेय गुट की मान्यता खत्म करने का आश्वासन राम हांसदा गुट को दिया. डीएलसी को दी. उक्त आश्वासन के आलोक में डीएलसी ने नीलांचल वर्कर्स यूनियन से औद्योगिक शांति बहाल रखने के लिए आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया. मंगलवार की बैठक में राम हांसदा गुट ने तय किया कि 21 जुलाई को पुनः प्रबंधन को पत्र सौंपकर 23 जुलाई तक मान्यता पूरी तरह खत्म करने तथा नीलांचल वर्कर्स यूनियन को मान्यता देने की मांग की जाएगी. ऐसा नहीं होने पर 26 जुलाई से उग्र आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-hirom-of-dimna-chowk-dies-during-pilgrimage-in-himachal-pradesh/">जमशेदपुर:

डिमना चौक के हरिओम की हिमाचल प्रदेश में तीर्थयात्रा के दौरान मौत

बैठक में इन संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे

बैठक में आमंत्रित संगठन झारखंड जनतांत्रिक मजदूर महासभा और झारखण्ड़ जनतांत्रिक महासभा के प्रतिनिधि कृष्णा लोहार, दीपक रंजीत, विष्णु गोप के अलावे बुधेश्वर मंडल, तपन कुमार मंडल, राजा टुडुज़ बुजलु मंडल, भीम माझी, अजित तिर्की, नारायण टुडू, श्रीकांत जीप, रहिना मंडल, दुलारी टुडू आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-sarjamda-of-parsudih-the-person-who-demanded-extortion-of-6-lakhs-by-putting-a-pistol-went-to-jail/">जमशेदपुर:

परसुडीह के सरजामदा में पिस्टल सटाकर 6 लाख की रंगदारी मांगनेवाला गया जेल
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही