Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शांतिपूर्वक निकला रामनवमी का झंड़ा जुलूस

Jamshedpur (Rohit kumar) : शनिवार को जमशेदपुर में शांतिपूर्वक रामनवमी जुलूस निकाला गया. इस दौरान मानगो, बर्मामाइंस, गोलमुरी, बागबेड़ा, जुगसलाई और कदमा जैसे इलाकों से जुलूस निकाला गया. जुलूस में कई करतब बाजों ने करतब दिखाए. इसमें युवतियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. हालांकि, इस दौरान इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ नहीं दिखी. भीड़ कम होने की वजह से सड़क पर यातायात सामान्य रही. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-district-congress-will-oppose-the-public-hearing-of-tata-steel-long-product/">आदित्यपुर

: जिला कांग्रेस टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट के जनसुनवाई का करेगा विरोध

ट्रेलर को जब्त करने के विरोध में शुक्रवार को नहीं निकला जुलूस

गुरुवार देर शाम जिला प्रशासन द्वारा अखाड़ा समिति का ट्रेलर जब्त कर लिया गया था. ट्रेलर पकड़े जाने के विरोध में शहर की प्रमुख अखाड़ा समितियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अखाड़ा नहीं निकालने का ऐलान कर दिया था. हालांकि, शुक्रवार देर शाम सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और अखाड़ा समितियों के बीच बैठक हुई जिसमें अखाड़ा निकालने पर सहमति बनी. शुक्रवार को कुछ अखाड़ा समितियों ने जुलूस निकाला था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही