Search

 
 
 

जमशेदपुर : रमन झा लगातार दूसरी बार बने पासवा के जिलाध्यक्ष, सुभाष उपाध्याय प्रदेश महासचिव

 

विस चुनाव से पूर्व पूरी होगी संगठन की मांग : डॉ रामेश्वर उरांव

Anand Mishra Jamshedpur  : पासवा (पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन) की राज्य स्तरीय कार्यशाला पतरातु स्थित एक रिसोर्ट में हुई. कार्यशाला पासवा के संरक्षक व झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक दुबे की अध्यक्षता में हुई. इसमें रमन झा को दोबारा पूर्वी सिंहभूम जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं सुभाष उपाध्याय को प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई. संगठन के संरक्षक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा की पासवा के अभियान को उनका पूरा समर्थन है तथा सरकार की ओर से उनकी मांग विधानसभा चुनाव से पूर्व पूरी कर दिये जाने की उम्मीद है.

अभियान जारी रहेगा

आलोक दुबे ने कहा कि आरटीई के संशोधित कानून को निरस्त करवाने का अभियान जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों की जोरदार आवाज बनकर पासवा उभरी है. उन्होंने पूर्व की तरह ही प्रतिभा सम्मान समारोह रांची समेत राज्य के सभी जिलों में कराने की घोषणा की. इस अवसर पर चतरा से नीरज सहाय, हजारीबाग से मिंकू कुमार, रांची से सुषमा केरकेट्टा, बिपिन कुमार, गोड्डा से मनोज झा, लाल किशोर नाथ शहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, सुनीता सहाय समेत अन्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-कोल्हान">https://lagatar.in/panel-of-ghanti-based-teachers-of-kolhan-university-will-be-formed-again-teachers-will-be-appointed-by-october/">कोल्हान

विवि के घंटी आधारित शिक्षकों का दोबारा बनेगा पैनल,अक्टूबर तक  शिक्षकों की होगी नियुक्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही