Search

 
 
 

जमशेदपुर : रामलीला हमें करुणा, मानवता, भाईचारा सिखाती है : डॉ अजय

 
Jamshedpur : कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार साकची में चल रही रामलीला उत्सव में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्हें रामलीला उत्सव समिति के द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर मौजूद थे. रामलीला उत्सव के 101वां वर्ष पूरा होने पर आयोजित समारोह में शामिल हुए डॉ अजय ने अपने संबोधन में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की कहानी "रामलीला" से बढ़ कर कोई कहानी नहीं. श्री राम की कहानी हमें करुणा, मानवता, भाईचारा सिखाती है. वे प्रार्थना करते हैं कि प्रभु श्री राम अपने देश में बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई जैसी सभी मुद्दे खत्म करने की राह दिखायें और देश में भाईचारा हो, शांति बनी रहे. उन्होंने कहा कि जिस दिन लोग भगवान राम के बताये मार्ग पर चलने लगेंगे उसे दिन से यह जीवन बहुत अच्छा लगने लगेगा और समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-colorful-program-organized-on-durga-utsav-at-nttf-rd-tata-technical-institute/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में दुर्गोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही