Search

 
 
 

जमशेदपुर : रांची-हावड़ा वंदे भारत का आज होगा ट्रायल, 2.30 बजे तक पहुंचेगी टाटानगर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर व आस-पास के लोगों के लिए अच्छी खबर है. रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस वाया टाटानगर होकर जाएगी. इस पर मुहर लग गई है. गुरुवार को इसका ट्रायल रन किया जा रहा है. ट्रायल के दौरान इस ट्रेन के दोपहर 2.30 बजे तक टाटानगर स्टेशन पहुंचने की संभावना है. वंदे भारत एक्सप्रेस की रैक भी रांची पहुंच चुकी है. यह ट्रेन रांची से खुलकर मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल होकर टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी और यहां से हावड़ा पहुंचेगी. इसके पूर्व सांसद विद्युत वरण महतो ने बीते दिनों बताया था कि गुरुवार को इस खबर पर मुहर लग सकती है. उन्हें इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री ने फोन पर दी थी. रविवार से यह ट्रेन आम लोगों के लिए चलेगी. यह ट्रेन टाटानगर से हावड़ा तीन घंटे 35 मिनट में पहुंचेगी. यह ट्रेन रांची से सुबह 5.15 बजे खुलेगी. यह ट्रेन रांची और हावड़ा के बीच मुरी, पुरुलिया, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशन पर रुकेगी. ट्रेन हावड़ा दोपहर 12.20 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 5.15 बजे खुलकर मुरी 6.16 बजे पहुंचेगी और दो मिनट का ठहराव के बाद 6. 17 बजे रवाना हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-decision-visa-service-for-canadian-citizens-suspended-until-further-notice/">भारत

का फैसला, कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवा अगले नोटिस तक निलंबित
पुरुलिया सुबह 7.15 बजे पहुंचेगी. यहां भी दो मिनट का ठहराव के बाद 7.17 बजे खुलेगी. इसके बाद टाटानगर स्टेशन सुबह 8.40 बजे पहुंचेगी. टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन पांच मिनट रूकेगी और 8.45 बजे खुलेगी. खड़गपुर सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी और दो मिनट का ठहराव के बाद 10.32 में हावड़ा दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी. वहां से पुनः दोपहर 3.45 बजे रांची के लिए खुलेगी. ट्रेन खड़गपुर शाम 5.18 बजे पहुंचेगी और 5.20 बजे खुलेगी. टाटानगर स्टेशन पर शाम 7.05 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के बाद 7.10 बजे पुरुलिया के लिए रवाना हो जाएगी. पुरुलिया स्टेशन 7.38 बजे पहुंचेगी और 7.40 बजे रवाना हो जाएगी. मुरी स्टेशन पर पहुंचने का समय 9.38 बजे है. वहां दो मिनट रुक कर 9.40 बजे रांची के लिए रवाना हो जाएगा. रांची रात 10 बज कर 50 मिनट पर पहुंचेगी. यह ट्रेन 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ेगी. रांची से हावड़ा की दूरी 463 किलोमीटर है. इस दूरी को तय करने में वंदे भारत ट्रेन को सात घंटे पांच मिनट का समय लगेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही