Search

 
 
 

जमशेदपुर: सरयू राय के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े रंग-अबीर

 
Jamshedpur :  भाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विधायक सरयू राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शहरवासियों के साथ जमकर होली खेली. श्री राय ने अबीर, गुलाल लगाकर सभी को होली के पावन त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-11-day-income-tax-assistance-center-from-march-21-at-chamber-bhawan/">जमशेदपुर:

चैंबर भवन में 21 मार्च से 11 दिवसीय आयकर सहायता केंद्र

होली में हम अपने मन के मैल को दूर कर लेते हैं: सरयू राय

इस मौके पर श्री राय ने कहा कि फागुन का महीना आते ही लोगों में होली को लेकर उमंग बढ़ती जाती है. हर कोई मस्ती में झूम उठता है. होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें हम अपने मन की कठिनाई, मन के मैल को दूर कर लेते हैं. हमारे मन के भीतर है जो भी मनोवृतियां हैं होली के गीत में पिरोकर हम उसे बाहर कर देते हैं. देवी- देवताओं के प्रति आनंदमय मन से होली के गीत समर्पित किए जाते हैं.

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह, कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, मुकुल मिश्रा, सुधीर सिंह;राजेश झा, दुर्गा राव, मंजु सिंह, प्रकाश कोया, अमित शर्मा, हरेराम सिंह,प्रवीण सिंह, राजु सिंह, शेषनाथ पाठक, किरण सिंह, विजय नारायण सिंह, चंद्रशेखर राव, महेश तिवारी, कैलाश झा, बिनोद राय, तिलेश्वर प्रजापति, अमर चंद्र झा, कन्हैया ओझा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, वरूण सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, प्रेम सक्सेना, विनोद यादव सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-asi-showed-bravery-chased-and-caught-the-criminal-who-was-running-away-after-shooting-the-young-man/">रांची

:  ASI ने दिखाई बहादुरी, युवक को गोली मारकर भाग रहे अपराधकर्मी को खदेड़ कर पकड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही