Search

 
 
 

जमशेदपुर : रेंजर दिग्विजय सिंह बने अखिल झारखंड वन अधिकारी संघ के चेयरमैन

 
Ghatshila : अखिल भारतीय वन अधिकारी संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन दिल्ली के वन विज्ञान में रविवार को हुआ. अधिवेशन में देश के 22 राज्यों के 250 प्रतिनिधि शामिल हुए थे. अधिवेशन में संघ के पदधारियों की नयी कमेटी का चुनाव हुआ. नयी कमेटी में चेयरमैन जमशेदपुर मानगो के रेंजर दिग्विजय सिंह को बनाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-arena-coming-out-before-independence-in-jugsalai-rathgali-the-british-also-used-to-worship/">जमशेदपुर

: जुगसलाई रथगली में आजादी के पहले से निकल रहा अखाड़ा, अंग्रेज भी करते थे पूजा

नयी कमेटी इस प्रकार है

चेयरमैन दिग्विजय कुमार सिंह (झारखंड), वाइस चेयरमैन निर्मल तिवारी (एमपी) एवं जेबी सुस्वारेड्डी (आंध्रप्रदेश), अध्यक्ष सतीश मिश्रा (छत्तीसगढ़), महासचिव कमलसिंह यादव (हरियाणा), वरीय उपाध्यक्ष एम गाजी पटेल शेख (महाराष्ट्र) एवं नजीर अहमद मीर (जम्मू कश्मीर), उपाध्यक्ष मो. नदीम (उप्र), प्रदीप ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), करणपाल सिंह यादव (राजस्थान), विगू सिंह (प. बंगाल), राजेन्द्र सैकिया ( असम) एवं मुरगेशन ( तेलंगाना), उप महासचिव मो. अज्जम अली (तेलंगाना) , कोषाध्यक्ष जगबंधु पात्रा (उड़ीसा ) बने हैं. इनके अलावे जोनल सचिव विनोद कुमार सिंह (बिहार), सोमानिंग एच हिप्पारागी (कर्नाटक), पुलिन महतो (असम), ब्रजेश कुमार (उत्तराखंड), सुरेन पचोरे (एमपी), उमेश बावने (महाराष्ट्र) एवं के. श्रीनिवासन (आंध्रप्रदेश) बनाए गए हैं. प्रेस सचिव आशुतोष (झारखंड), मुकेश दुबे (छत्तीसगढ़), मदन चारण (राजस्थान), रविकांत चौधरी (उप्र) एवं अमित कुमार (हरियाणा), मुख्य सलाहकार बनवारीलाल शर्मा (राजस्थान), जफुरुल्ला ( जम्मू कश्मीर), जयप्रकाश सिंह (बिहार), अमुल्य सिन्हा (प. बंगाल), सुभाष डोगरे (महाराष्ट्र), जयराम (कर्नाटक), सीजे कामरे एवं विजय मेहर (महाराष्ट्र) एवं जीवन सिंह (हरियाणा), सलाहकार मूलचंद शर्मा (छत्तीसगढ़), कुमार मंगलम (झारखंड), गुरुचरण सिंह (जम्मू कश्मीर), अमित मिश्रा (बिहार) एवं जगदीप कुमरा (पंजाब) को मनोनीत किया गया है. इसके साथ ही संजय अहीर (असम), वी. श्रीनिवास रेड्डी (तेलंगाना) एवं शकील अहमद (झारखंड) को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही