Search

जमशेदपुर : धालभूम क्लब मैदान में मारवाड़ी सम्मेलन का रंगीलो फागण कार्यक्रम आयेाजित

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्धारा रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया. सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक साकची धालभूम क्लब मैदान में एक-दूसरे पर रंग डालकर सामूहिक रूप से होली खेली गी. शाम 6.30 बजे से रात 10 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होलिकोत्सव (रंगीलो फागण) का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के हर क्षेत्र से लगभग सैकड़ो की संख्या में मारवाड़ी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान अबीर गुलाल, ठंढई व मिठाइयों के साथ सभी ने लजीज व्यंजन का आनन्द उठाया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं समाज के गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. राजस्थानी वेश-भूषा में आये लोगों एवं राजस्थानी गीत-संगीत के कारण पूरा माहौल राजस्थानी रंग में रंगा हुआ नजर आया. इस दौरान सभी ने राधा कृष्ण के संग जमकर फूलों की खेली होली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioners-meeting-regarding-matriculation-inter-examination-dc-gave-guidelines-for-conduct-of-malpractice-free-examination/">जमशेदपुर

: मैट्रिक इंटर परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर डीसी ने दिये दिशा-निर्देश

कोलकाता के कलाकारों ने प्रस्तूत की नृत्य नाटिका

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकात्ता से आये भास्कर ग्रुप के कलाकारों ने लोक गीत व नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन स्थानीय भजन गायक संतोष-सूरज ने किया. इस दौरान राजस्थानी संस्कृतिक पर होली के गीत-संगीत एवं नृत्य (घूमर, कालबेलिया, राजस्थानी फोक सोंग्स) आदि गीतों की प्रस्तुति की गई. मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष सुरेश कांवटिया की अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relationship-made-on-the-pretext-of-girlfriend-married-another-girl-went-to-jail/">जमशेदपुर

: प्रेमिका को झांसा देकर बनाए संबंध, दूसरी युवती से की शादी, गया जेल

तीन महिलाएं हुई सम्मानित

होली पर्व के दिन महिला दिवस भी होने के कारण समाज की तीन महिलाओं को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया. जिसमें मंजू खंडेलवाल, सरोज अग्रवाल और अनीता खंडेलवाल शामिल हैं. उक्त तीनों को उनके समाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया. मौके पर अतिथि के रुप में आर के चौधरी (बीजू बाबू), ओम प्रकाश रिंगसिया, अशोक भालोटिया, निर्मल काबरा, उमेश साह, अरुण बांकरेवाल, बजरंग अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, मुकेश मित्तल, विवेक चौधरी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-womens-right-to-equality-in-innovation-and-technical-education-at-the-institute-for-education/">जमशेदपुर

: इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की समानता के अधिकार पर हुई चर्चा

इनका रहा सराहनीय योगदान

रोहित अग्रवाल, सन्नी संघी, दीपक पारीक, संदीप मुरारका, कमल किशोर अग्रवाल अंकित अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, पवन सिंघानिया, सीताराम देबूका, विनोद देविका संजय देबूका कमलेश मोदी डॉ आर एस अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, उमेश कांवटिया, नंदू अग्रवाल, सुशील, बंसल, प्रदीप देबूका, प्रदीप खेडिया, पंकज छावछरिया, सुनील देबुका आदि का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jagadguru-shankaracharya-sadanand-saraswati-of-dwarka-shardapeeth-reached-the-city-for-the-first-time/">जमशेदपुर

: पहली बार शहर पहुंचे द्वारका शारदापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp