Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: भूमिहार महिला समाज का रंगोत्सव कार्यक्रम "रंग-धनक" कदमा में आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: भूमिहार महिला समाज का रंगोत्सव कार्यक्रम "रंग-धनक का आयोजन ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में आज रविवार को किया गया. इस कार्यक्रम में बिहार कार्यकारिणी से रश्मि सिंह और झारखंड कार्यकारिणी से उर्मिला सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित थी. इस मौके पर रश्मि सिंह ने भूमिहार महिला समाज की संस्थापक प्रीति प्रिया के उद्देश्यों को भूमिहार समाज की सभी बुद्धिजीवी और प्रगतिशील सदस्यों के साथ साझा करते हुए समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने हेतु एकजुट होने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें:  बिहारः">https://lagatar.in/bihar-two-youths-arrested-with-three-crore-cash-in-gopalganj/">बिहारः

गोपालगंज में तीन करोड़ कैश के साथ दो युवक गिरफ्तार

अबीर गुलाल कर रंगोत्सव होली की शुभकामनाएं दीं  

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वामी सहजानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्‍वलित कर किया गया. रंगोत्सव कार्यक्रम "रंग-धनक" में भूमिहार  महिला समाज संस्था की सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल कर रंगोत्सव होली की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधा सिंह, अन्नू सिंह, रीना पांडेय, सुरभि सिंह,ज्योति कुमारी,खूशबू सिंह, उषा सिंह एवं अन्नपूर्णा सिंह ने विशेष योगदान दिया. इसे भी पढ़ें: ये">https://lagatar.in/these-are-the-kalashnikov-moments-of-the-horrors-of-partition/">ये

विभाजन की विभीषिका के ‘क्लाशनिकोव’ क्षण हैं !
[wpdiscuz-feedback id="utsifiilcd" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही