Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंगरेटा महासभा ने शैलेन्द्र सिंह को किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सिख प्रतिनिधि के रूप में समाज में अपनी सेवा देने वाले समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह को रंगरेटा महासभा ने बुधवार को सम्मानित किया. गत दिनों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 26 दिसंबर को दिल्ली में सैल्यूट तिरंगा द्वारा देश की 30 विभूतियों को अटल तिरंगा सम्मान अवार्ड दिया गया. इस सम्मान समारोह में सरदार शैलेन्द्र सिंह को केन्द्रीय उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया था. इसके बाद से ही सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास पर बधाईयों का सिलसिला जारी है. रंगरेटा महासभा की प्रदेश कमेटी द्वारा सरदार शैलेन्द्र सिंह को स्टेशन रोड गुरुद्वारा कार्यालय में पहुंच कर उन्हें अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-workers-will-participate-in-akshat-and-leaflet-distribution-program/">जमशेदपुर

: अक्षत एवं पत्रक वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे भाजमो कार्यकर्ता

कई लोग थे मौजूद

मौके पर रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह गिल ने कहा कि यह हम सबके लिए एक गौरवशाली पल है. सरदार शैलेन्द्र सिंह ने समाज हित में कई कार्य किये है. इससे पूरे समाज में खुशी है. इस मौके पर रंगरेटा महासभा के जसवंत सिंह गिल, कुलवंत सिंह संधू, सुखदेव सिंह मिट्ठू, जगतार सिंह चीमा, जसवंत सिंह संधू, राजेंद्र सिंह राजू एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही