Search

 
 
 

जमशेदपुर : 500 सदस्यों की टीम लेकर पंजाब जाएगा रंगरेटा महासभा – मंजीत गिल

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : लौहनगरी की सामाजिक और धार्मिक संस्था रंगरेटा महासभा एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है. शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह की जयंती के अवसर पर पंजाब में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रंगरेटा महासभा द्वारा 500 सदस्यों की सूची बनाई जा रही है. शनिवार को केबल टाउन सीडब्ल्यू क्लब में उक्त जानकारी देते हुए रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने बताया कि टाटानगर से अमृतसर के लिए 31 अगस्त को जालियांवाला बाग एक्सप्रेस से 500 की संख्या में संगत टाटानगर स्टेशन से रवाना होगी. हमने आज 400 सदस्यों की सूची जारी की है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-four-highways-loaded-with-illegal-sand-seized-podahat-sdpo-took-action/">चक्रधरपुर

: अवैध बालू लदे चार हाईवा जब्त, पोड़ाहाट एसडीपीओ ने की कार्रवाई

संगत को पंजाब में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई

मंजीत सिंह गिल ने बताया कि जो संगत हमारे साथ जा रहे हैं उनको टिकट के साथ बोगी नंबर एवं सीट नंबर आज ही दे दिया गया है. मंजीत गिल द्वारा संगत को पंजाब के अमृतसर और आस-पास के जिलों में होने वाले पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गई है. आज हुई बैठक में गुरदीप सिंह, हरभजन सिंह, गुरदयाल सिंह, सुरजीत सिंह राणा, मिट्ठू बाजी, महेंद्र सिंह कामियां, राजेंद्र सिंह तरसिक्का, दिलबाग सिंह, दलबीर सिंह फौजी, बलविंदर सिंह, साहिब सिंह, सोनी सिंह, जसवीर सिंह चांद, कुलदीप सिंह, रंगरेटा महासभा की क्षेत्रीय महिला प्रधान, नौजवान सभा के सदस्य, प्रधान और महिलाएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही