Search

 
 
 

जमशेदपुर: बागबेड़ा में राशन दुकान गयी युवती से दुष्कर्म

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना के समय युवती घर से निकलकर राशन दुकान गयी हुई थी. इस बीच ही उसके साथ घटना घटी. मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में 164 का बयान कराने की तैयारी में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-elephant-damaged-tempo-in-khejuria-also-broke-a-house/">चाकुलिया:

खेजुरिया में हाथी ने टेंपो को क्षतिग्रस्त किया, एक घर भी तोड़ा

रिवर व्यू कॉलोनी की है घटना

घटना के बारे में बताया गया है कि युवती सोमवार की सुबह 11 बजे अपने घर से निकलकर सामान लाने के लिये रिवर व्यू कॉलोनी स्थित एक राशन की दुकान में गयी हुई थी. इस बीच ही परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वाला पट्टी का रहने वाला रंजय कुमार यादव ने उसे रास्ते में खींच लिया और उसके दुष्कर्म किया. करीब तीन घंटे बाद भी जब युवती अपने घर नहीं लौटी. तब परिवार के लोगों ने उसकी खोज-बीन शुरू की.

घर पहुंचते ही परिजनों को दी घटना की जानकारी

घटना के बाद जब युवती अपने घर पर पहुंची तब घटना की पूरी जानकारी परिवार के लोगों को दी. उसके बाद ही परिवार के लोग बागबेड़ा थाने पर पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत की. शिकायत मिलते ही बागबेड़ा पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-inmates-in-ghagidih-central-jail-and-children-did-yoga-in-the-correctional-home/">जमशेदपुर:

घाघीडीह केंद्रीय कारा में कैदियों एवं बाल सुधार गृह में बच्चों ने किया योग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही