Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बाबाकुटी की रहने वाली छह वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने ही दुष्कर्म किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. बच्ची की मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई. वहां डॉक्टर ने बच्ची के साथ गलत होने की पुष्टि की. बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी होने पर बच्ची के परिजन बागबेड़ा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की. शिकायत पाते ही पुलिस ने आरोपी पड़ोसी अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-panchayat-representatives-demonstrated-in-front-of-the-electricity-office-demand-letter-submitted-to-sdo/">जमशेदपुर

: पंचायत प्रतिनिधियों ने विद्युत कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, एसडीओ को सौंपा मांग पत्र

शनिवार को किया था दुष्कर्म, हत्या करने की दी थी धमकी

बच्ची ने पुलिस को बताया कि अमित ने उसे शनिवार शाम को अपने घर बुलाया और उसके साथ गलत किया. इसके बाद उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. धमकी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया. दूसरे दिन रविवार को तबीयत बिगड़ने पर उसने मां को सारी बात बताई. शिकायत करने पहुंचे परिजनों को शिकायत करने से भी रोकने का प्रयास किया गया. फिलहाल पुलिस अमित को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही