Search

 
 
 

जमशेदपुर : नाबालिग से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन भी कराया, लड़की बालिग हुई तो किया केस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता द्वारा मुसाबनी थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में मुसाबनी सिंदाडेरा निवासी शमशेर खान, उसकी पत्नी, भाई शमशाद और दो बेटों को आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा आरोपियों पर धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/chief-minister-biren-singh-should-resign-prime-minister-home-minister-also-cannot-escape-responsibility-for-manipur-incident-congress/">CM

बीरेन सिंह इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री मणिपुर घटना की जवाबदेही से नहीं बच सकते : कांग्रेस

युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग से करता था दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि फिलहाल उसकी उम्र 19 वर्ष है. साल 2018 में शमशेर खान से उसकी मुलाकात हुई थी. इस दौरान शमशेर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा. शमशेर ने धर्म परिवर्तन भी करा दिया. उस समय लड़की नाबालिग थी. बालिग होने पर लड़की ने थाना केस कर दिया है. इधर, डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत की है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है. जांच के बाद ही मामले में कुछ बताया जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही