Search

 
 
 

जमशेदपुर : रैश ड्राइविंग या ट्रिपलिंग की तो हवालात में गुजरेगी रात – एसएसपी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : शब-ए-बारात, होली और रामनवमी सहित अन्य त्योहारों को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन और केंद्रीय शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई. यह बैठक सिदगोड़ा टाउन हॉल में की गई जहां जिला उपायुक्त विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार, एसडीओ पियुष सिन्हा, ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत के साथ-साथ सभी डीएसपी, थानेदार और केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे. इस बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा की गई. मौके पर मौजूद केंद्रीय शाति समिति के सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याओं और सुझावों को भी प्रशासन के समझ रखा जिस पर राय मशवरा कर अमल में लाने की बात कही गई. [caption id="attachment_572043" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JSR-Shanti-Samiti-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-power-supply-will-remain-interrupted-for-four-hours-on-sunday-in-the-industrial-area/">आदित्यपुर

: इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर - उपायुक्त

मौके पर मौजूद उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि शांति समिति के सदस्य इस बात पर ध्यान दें कि उनके क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काउ पोस्ट ना करे. ऐसा करने वालों की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें. मौके पर मौजूद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात किए गए हैं. जिले में कुल 3000 से ज्यादा सुरक्षा बलों को लगाया गया है. रैश ड्राइविंग और ट्रिपलिंग के अलावा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें पकड़ा जाएगा और जुर्माना के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि 100 नंबर के साथ-साथ एसपी, डीएसपी और जिले के सभी थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना की सूचना प्रशासन को दे सकें. सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही