Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्र सेविका समिति ने गुरुपूजन समारोह का किया आयोजन

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : राष्ट्र सेविका समिति ने रविवार को गुरुपूजन समारोह का आयोजन तुलसी भवन बिष्टुपुर में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव जैसे महत्वपूर्ण समय में परम पवित्र भगवा ध्वज हमसभी का स्वाभाविक गुरु है, साथ ही राष्ट्रीयता के जागरण का भी प्रतीक है. यह अनादि काल से वीरता, त्याग एवं समर्पण का प्रतीक रहा है. इस अवसर पर मुख्य वक्ता महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह ने कहा कि हमें परम पवित्र भगवा ध्वज से प्रेरणा लेते हुए संगठन को मजबूत करना और विस्तार भी देना है. उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी हमारे लिए बहुत ही पवित्र एवं आदर के योग्य है. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्वेता सिंह ने कहा कि तन और मन से सबल महिलाएं ही राष्ट्र विरोधी ताकतों को प्रभावहीन कर राष्ट्र का नवनिर्माण कर सकती हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/GURU-PUJAN-1.jpg"

alt="" width="1280" height="590" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-youth-arrested-with-country-made-pistol-while-planning-crime/">आदित्यपुर

: अपराध की योजना बनाते देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के पश्चात समिति की प्रार्थना एवं अतिथियों द्वारा अष्टभुजा देवी के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर हुआ. सभी महिलाओं ने परम पवित्र भगवा ध्वज का पूजन गुरु के रूप में श्रद्धा एवं समर्पण भाव से किया. कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम गायन से हुआ. इस अवसर पर पूर्व सांसद आभा महतो, कोल्हान यूनिवर्सिटी की पूर्व वाइस चांसलर डॉ शुक्ला मोहंती, जिला पार्षद बारी मूर्मू, जिला पार्षद डॉ कविता परमार, साहित्यकार डॉ कल्याणी कबीर, डॉ गीता मिश्रा, डॉ पान्योईवी प्रसाद, संतोष अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच की प्रेसिडेंट उषा चौधरी, पूनम सिंह, मंजू सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारी इंदर अग्रवाल उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही