Search

जमशेदपुर : रथ सप्तमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सूर्य नमस्कार महायज्ञ का किया आयोजन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर द्वारा गोलमुरी स्थित केबुल वेलफेयर मैदान में शनिवार को सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया गया. 2079 विक्रम संवत के माघ महीने के शुक्ल पक्ष की रथ सप्तमी के उपलक्ष्य पर आयोजित सूर्य नमस्कार महायज्ञ में ढाई हजार से अधिक स्वयंसेवक परिवारों ने तेरह हजार सूर्य नमस्कार कर सूर्यदेव की आराधना की. महायज्ञ में बच्चे, वृद्ध, महिलाएं, युवा समेत सामाजिक व राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों ने भाग लिया. इससे पहले, भारत माता के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां भारती के चित्र पर नगर संघचालक शिव शंकर सिंह, महानगर कार्यवाह रविन्द्र नारायण, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार व अन्य ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. ध्वजारोहण के पश्चात कई प्रकार के आसन का अभ्यास योग प्रशिक्षक स्वपन कुमार साव ने कराया. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-municipal-corporation-launched-encroachment-free-campaign-fined-%e2%82%b9-32-thousand/">जमशेदपुर

: मानगो नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान, वसूला गया ₹32 हजार का जुर्माना

विटामिन डी शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

आसन के पश्चात उपस्थित हजारों लोगों ने सामूहिक मंत्रोच्चार कर सूर्य नमस्कार किया. इस अवसर पर नगर संघचालक शिवशंकर सिंह ने कहा कि सूर्य नमस्कार को योगासनों में सर्वश्रेष्ठ प्रक्रिया माना गया है. यह अकेला अभ्यास ही साधक को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है. इसके अभ्यास से साधक का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी बनता है. सूर्य नमस्कार की बारह स्थितियां हमारे शरीर को संपूर्ण अंगों की विकृतियों को दूर करके हमें निरोग बनाती हैं. उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार के दौरान सूर्य की सीधी किरणें शरीर पर पड़ती है जिससे विटामिन डी का निर्माण होता है. विटामिन डी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी अधिक सहायक माना जाता है. शिव शंकर ने कहा कि शहरी क्षेत्र के अधिकतर लोग धूप से बचने का प्रयास करते हैं. इस कारण उनमें प्राकृतिक विटामिन डी की कमी होती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp