Search

 
 
 

जमशेदपुर : राशन दुकानदार पर अभद्रता का आरोप, महिला कर्मियों ने किया हंगामा

 
Jamshedpur ( Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची बाजार स्थित एक राशन दुकान की महिला कर्मियों ने दुकान संचालक सोहन सिंह पर अभद्रता करने और शारीरिक शोषण के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया. इस दौरान सोहन सिंह ने महिला कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और दुकान बंद कर मौके से फरार हो गए. महिला कर्मचारी दुकान के बाहर ही धूप में खड़ी रही और इंसाफ की मांग करने लगी. महिला कर्मियों ने साकची थाना पहुंचकर लिखित शिकायत भी की है. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/breaking-hemant-sorens-interim-bail-plea-will-be-heard-again-tomorrow-in-sc/">हेमंत

सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर SC में कल फिर होगी सुनवाई

शारीरिक शोषण का लगाया आरोप 

महिला कर्मियों ने बताया कि सोहन सिंह अपनी दुकान में सिर्फ महिलाओं को ही काम पर रखता है. इस दौरान वह कर्मियों को अकेले में बुलाता है और यौन शोषण का प्रयास करता है. जो महिलाएं इसका विरोध करती है उनपर दुकान में चोरी का आरोप लगाकर उसे निकाल देता है. बीते दिनों उसने एक महिला कर्मी के साथ ऐसा ही किया. सोहन ने दो महिला कर्मियों को चोरी का आरोप लगाते हुए दुकान से निकाल दिया. अब जब तक सभी महिला कर्मियों को काम पर वापस नहीं लिया जाता तब तक विरोध जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही