Search

 
 
 

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में चूहों ने शवगृह में रखे शव को कुतरा

 
  • परिजन करने लगे हंगामा तो समझा बुझाकर भेजा घर
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल आए दिन अपने नए-नए कारनामों से चर्चा का विषय बना रहता है. ताजा मामला अस्पताल के शव गृह का है जहां चुहों ने एक शव को कुतर डाला. इस दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करने की कोशिश की पर मामले को दबाने के लिए परिजनों को समझा-बुझा कर घर भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार मानगो दाइगुट्टू कृष्णा रोड के रहने वाले 45 वर्षीय श्याम सिंह को परिजनों ने सिर में दर्द की शिकायत पर बुधवार को एमजीएम अस्पातल में भर्ती कराया था जहां इलाज के थोड़ी देर बाद ही श्याम नें दम तोड़ दिया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chakradharpur-youth-murdered-near-kyapta-village/">चाईबासा

: चक्रधरपुर के युवक की क्यापता गांव के पास हत्या

पैर और हाईड्रोसिल के मांस को खाया 

परिजनों ने कृष्णा की मौत के बाद शव को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया. फ्रिजर खाली नहीं होने के कारण शव को बाहर ही रख दिया गया था. गुरुवार को जब वे शव लेने पहुंचे तो पाया कि शव को चुहों ने कुतर दिया है. चुहों ने शव के बाएं पैर की उंगलियां और हाइड्रोसिल के मांस को खाया है. इधर, सूचना पाकर अस्पताल अधीक्षक रविंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर घर भेज दिया. अस्पताल के शव गृह में कुल 12 डीप फ्रिजर है जिसमें से 7 फ्रिजर खराब पड़े हुए है. वहीं पांच फ्रिजर में से 4 में शव रखे हुए थे. इसे भी पढ़ें : कोयलांचल">https://lagatar.in/notorious-criminal-vikas-tiwari-of-koyalanchal-joined-hands-with-gangster-lawrence-vishnoi-gang/">कोयलांचल

का कुख्यात अपराधी विकास तिवारी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग से मिलाया हाथ

मॉर्चरी में नहीं है शव रखने की जगह : अधीक्षक

इधर, मामले को लेकर अस्पताल अधीक्षक रविंद्र कुमार ने पलड़ा झाड़ते हुए कहा कि अस्पताल में शव रखने की जगह नहीं है इसलिए एसी चालू कर शव को जमीन पर रखा गया था. उसमें घुसकर चूहों ने शव को कुतर दिया है. परिजनों को कहा गया था कि शव रखने की जगह नहीं है पर परिजनों ने कहा कि किसी तरह शव को बाहर ही रख दिया जाए. इसके बाद शव को बाहर रखा गया था. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/kiriburu-after-offering-eid-prayers-in-the-mosque-people-hugged-each-other-and-congratulated-each-other-2/">बहरागोड़ा

: शांतिपूर्ण तरीके से धूमधाम से मनाई गई ईद

पूर्व में भी हो चुकी है घटनाएं

अस्पताल में चुहों द्वारा शव कुतरने की घटना आम नहीं है. इसके पूर्व भी कई बार ऐसे घटना हो चुकी है. अस्पताल के अधीक्षक रहे एसएस प्रसाद से समय लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही थी जिसके बाद चुहों को मारने के लिए टेंडर भी निकाला गया था. कुछ हद तक समस्या से निदान पाया गया था पर छोटी-मोटी घटना सामने आती थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही