Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी फायरिंग मामले से रवि सिंह खेड़ा साक्ष्य के अभाव में बरी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी थाना अंतर्गत गढ़ाबासा सामुदायिक विकास भवन के पास फायरिंग मामले में कोर्ट ने आरोपी रवि सिंह खेड़ा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे-1 संजय कुमार उपाध्याय ने आरोपी को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है. इस मामले में कुल आठ लोगों की गवाही हुई थी. मामले में सभी गवाह मुकर गए जिसका लाभ रवि को मिला. बता दें कि 5 जनवरी 2022 को गोलमुरी टुईलाडुंगरी निवासी सुशीला देवी अपनी चाची के साथ मोबाइल रिचार्ज करने के लिए निकली थी. जब वे सामुदायिक विकास भवन के पास पहुंची तो 4-5 युवक आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे. इसी बीच गोली चली. गोली सुशीला देवी के पेट में लगी थी. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया था जहां उनकी इलाज हुआ. पुलिस ने सुशीला देवी के बयान पर जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ganja-smuggler-sentenced-to-20-years-and-fined-four-lakhs/">जमशेदपुर

: गांजा तस्कर को 20 साल की सजा व चार लाख जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही