Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : तख्त हरमंदिर साहिब पटना के प्रबंधक समिति के नए अध्यक्ष जगजीत सिंह सोही से बीर खालसा दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू ने मंगलवार को मुलाकात कर अध्यक्ष पद पर चुने जाने व नववर्ष की बधाई दी. इस मौके पर रविंदर सिंह रिंकू ने विश्वास जताते हुए कहा कि जगजीत सिंह सोही अपने कुशल नेतृत्व में तख्त हरमंदिर साहिब की गरिमा को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे और समस्त सिख समुदाय को जोड़ कर चलने का कार्य बखूबी करेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-47-examination-centers-for-matriculation-and-28-for-inter-will-be-built-in-west-singhbhum/">चाईबासा
: पश्चिमी सिंहभूम में मैट्रिक के लिए 47 व इंटर के लिए 28 परीक्षा केंद्र बनेंगे उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि एक कर्तव्य और निष्ठावान व्यक्ति इस पद पर आसीन हैं. इससे पूरे समाज में एक सकारात्मक सोच एवं ऊर्जा का प्रसार होगा. पूरे सिख समाज की तरफ से उन्हें इस नए कार्यभार के लिए शुभकामनाएं देता हूं. रिंकू ने सोही से जमशेदपुर के विभिन्न गुरुद्वारा में चुनाव में उत्पन्न विवाद को समाप्त करने की पहल करने का आग्रह किया. रविंदर सिंह रिंकू ने इस दौरान महासचिव इंदरजीत सिंह, लखविंदर सिंह लख्खा, गुरविंदर सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की. [wpse_comments_template]

Leave a Comment