Search

 
 
 

जमशेदपुर : वन विभाग के आरसीसीएफ ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर वन विभाग ने प्रकृति को बचाए रखने और जानवरों से इंसानों के बचाव के लिए सोमवार को सोनारी वन भवन से एक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान मौके पर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) रवि रंजन, दलमा डीएफओ अभिषेक कुमार, डीएफओ ममता प्रियदर्शी, रेंजर दिग्विज सिंह, रेंजर विमद कुमार ने हरी झंडी दिखाई. मौके पर मौजूद डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने बताया कि जागरूकता वाहन वन विभाग के सभी पांच प्रक्षेत्रों में आगामी एक माह तक भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी. इसके अलावा लोगों के बीच पैंपलेट भी बांटे जाएंगे जिसमें भालू और हाथियों से बचने के उपाय बताए गए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JSR-Forest-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-2239-posts-of-teachers-will-be-created-in-seraikela-district/">आदित्यपुर

: सरायकेला जिले में 2239 शिक्षकों के पद किए जाएंगे सृजित

कई मुद्दों पर लोगों को किया जाएगा जागरूक

डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की ओर से कई ज्वलंत मुद्दों को जागरूकता के लिए चुना गया है. उन्होंने बताया कि पहला मुद्दा गर्मियों से जानवरों को बचाना है. गर्मियों में पानी की कमी हो जाती है जिससे कई पशु-पक्षी भटकते हुए रिहायशी इलाकों में चले आते हैं. हम इन पशु पक्षियों की प्यास बुझाने का काम कर सकते हैं. इसके अलावा दूसरा मुद्दा हाथी-मानव द्वंद का है. लोगों को यह समझने की जरूरत है कि हाथी अपने बनाए रास्तों में ही चलते हैं. इस जागरूकता वाहन की मदद से हाथियों से बचाव के भी उपाय बताए गए हैं. तीसरा मुद्दा वन अग्नि से जुड़ा हुआ है. जंगल में आग मानवीय भूल या सूरज की तपिश से लगती है. इसके अलावा कभी-कभी लोग महुआ के लिए भी जंगलों में आग लगाते है. लोगों को इससे बचना चाहिए. वहीं सांप से भी बचने के उपाय बताए गए हैं. इसे भी पढ़ें : अफसरशाही">https://lagatar.in/bureaucracy-people-keep-visiting-government-offices-officials-absent/">अफसरशाही

: लोग सरकारी दफ्तरों के काटते रहे चक्कर, अधिकारी नदारद

निःशुल्क बांटे जाएंगे कृतिम घोसलें

डीएफओ ने बताया कि कई बार पक्षियों को रहने के लिए घोसला नहीं मिलता इसलिए वन विभाग की ओर से कृतिम घोसलों का निर्माण किया गया है जो कि लोगों के बीच निःशुल्क वितरित किये जाएंगे. लोग अपने घरों में यह घोसलें लगा सकते हैं. जिससे की पक्षियों को उनका घर मिल सके. अंत में उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग इन मुद्दों को समझने की कोशिश करें और इसे अपने जीवन में अपनाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही