Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: डेढ़ महीने बाद होगा बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का रि-टेंडर, कई गुना बढ़ेगी लागत

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): बागबेड़ा जलापूर्ति योजना में फिल्टर प्लांट समेत अन्य आधारभूत ढांचे के निर्माण की लागत बढ़ने जा रही है. इसके लिये पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर हेडक्वार्टर को भेज दिया है. हेडक्वार्टर में विभाग के इंजीनियर प्रस्ताव पर मंथन में जुट गए हैं. देखा जा रहा है कि जो प्रस्ताव आया है उनमें रेट कितना वाजिब है. प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद ही योजना का ग्लोबल टेंडर जारी होगा. माना जा रहा है कि ग्लोबल टेंडर होने में डेढ़ महीने लग जाएंगे. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-guru-nanak-school-ncc-unit/">जमशेदपुर:

गुरु नानक स्कूल को मिली एनसीसी यूनिट

प्रस्ताव तैयार करने में लगे 10 दिन

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को ग्लोबल टेंडर का प्रस्ताव तैयार करने में लगभग 10 दिन का समय लगा है. विभाग के एक इंजीनियर ने बताया कि प्रस्ताव बनाने से पहले विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता ने फिल्टर प्लांट का जायजा लिया. यह देखा गया कि योजना में कितना काम हो गया है और कितना काम बाकी है. इसी के बाद प्रस्ताव तैयार किया गया है.

24 प्रतिशत होना है काम

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना में 76 फीसद काम हो चुका है. 24 प्रतिशत काम बाकी है. इस काम को पूरा करने के लिये ही ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा. गौरतलब है कि बागबेड़ा जलापूर्ति योजना में चल रहे निर्माण कार्य को साल 2018 में पूरा हो जाना था. योजना का शिलान्यास साल 2015 में हुआ था. मगर, समय से काम नहीं हो पाया. इस वजह से विभाग ने कार्यकारी एजेंसी एलएफएस को टर्मिनेट कर दिया है.

लापरवाही करने वाली कंपनी को सजा मिले: सुबोध झा

इस बीच बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही की वजह से योजना लटक गई है.  विभाग इसका टेंडर जल्द निकाले और लापरवाही करने वाली कंपनी को सजा दे. इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-politics-turned-violent-rebel-mlas-office-vandalized-sanjay-raut-said-outrage-among-people-we-cannot-stop/">महाराष्ट्र

की राजनीति हिंसक हुई, बागी विधायक के कार्यालय में तोड़-फोड़, संजय राउत ने कहा, लोगों में आक्रोश, हम रोक नहीं सकते
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही