Jamshedpur (Rohit Kumar) : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर निवासी 18 वर्षीय आरती कुमारी 11 जून से लापता है. इस संबंध में परिजनों के बयान पर सीतारामडेरा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. शिकायत में बताया गया है कि 11 जून को आरती कॉलेज में दाखिला लेने की बात कहकर घर से निकली फिर नहीं लौटी. कई जगह आरती की तलाश की गई पर वह नहीं मिली. परिजनों ने साहिल नामक युवक पर शक जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है. इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-shivling-stolen-from-durgada-worship-place-found-in-bedaduiya-village/">Chakradharpur
: दुर्गादा पूजा स्थल से चोरी हुई शिवलिंग बेड़ादूईया गांव में मिली
: अगले तीन दिन तक लू व गर्मी से राहत की संभावना नहीं, जल रहा कोल्हान
सोरेन समेत 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जून तक बढ़ी
: दुर्गादा पूजा स्थल से चोरी हुई शिवलिंग बेड़ादूईया गांव में मिली
गोलमुरी में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
गोलमुरी थाना अतंर्गत बिरसानगर जोन नंबर 7 निवासी रंजीत कौर ने थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है. रंजीत ने प्राथमिकी में दुर्गा लोहार, दुर्गा लोहार की मां, राम लोहार, बॉबी लोहार और सागर लोहार को आरोपी बनाया है. घटना 10 जून की रात की है. शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी भी की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-there-is-no-possibility-of-respite-from-heat-and-heat-for-the-next-three-days-coal-is-burning/">Jamshedpur: अगले तीन दिन तक लू व गर्मी से राहत की संभावना नहीं, जल रहा कोल्हान
मानगो में शादी का झांसा देकर यौन शोषण
मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 13ए निवासी एक युवती ने गुलाब बाग निवासी मो. जुल्फेकार नैन के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो साल पूर्व उसकी पहचान जुल्फेकार से हुई थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध था. इसी बीच जुल्फेकार ने शादी का झांसा देते हुए कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया. जब उस पर शादी का दबाव दिया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/judicial-custody-of-11-accused-including-hemant-soren-extended-till-june-27/">हेमंतसोरेन समेत 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 27 जून तक बढ़ी
Leave a Comment