Search

 
 
 

जमशेदपुर : आरईबीआर ने टाटा स्टील को भारत के शीर्ष 10 सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड की दी मान्यता

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : रैंडस्टैंड एंपलॉयर ब्रांड रिसर्च ने टाटा स्टील को भारत के शीर्ष 10 सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड की मान्यता दी है. टाटा स्टील को यह सम्मान दूसरी बार मिला है. इस शोध के लिए आरईबीआर ने वैश्विक स्तर पर 31 देशों की 5944 कंपनियों के 1 लाख 63 हजार से अधिक लोगों से बात की. इस सर्वेक्षण के अनुसार भारतीय कार्य बल एक नियोक्ता चुनते समय किसे ज्यादा अहमियत देता है. इसे लेकर कंपनियों का चुनाव किया गया. इसके बाद आकर्षक वेतन लाभ और संगठन की प्रतिष्ठा को परखा गया. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/ed-probes-stone-quarry-of-cms-press-advisor-abhishek-prasad/">सीएम

के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद की पत्थर खदान की ईडी ने की जांच

बेहतर सुविधा देकर लोगों की पसंद बनी कंपनी

टाटा स्टील ने अपने कार्य बल के विभिन्न क्षेत्रों में कोर माइनिंग, ऑपरेशंस में ट्रांसजेंडर और महिलाओं के लिए अच्छी पहल की है. कंपनी लगातार लोगों को काम पर रखने, सहभागिता, विविधता और नवाचार के क्षेत्र में काफी आगे है. इसी को लेकर उसे यह सम्मान मिला है. कंपनी में कर्मचारियों का 8 घंटे का कार्य दिवस, वेतन के साथ अवकाश, श्रमिक भविष्य निधि योजना आदि ने कंपनी को लोगों की पसंद बनाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही