Jamshedpur : जमशेदपुर में शुक्रवार को हुई वर्षा से दिन का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस गिर गया. शुक्रवार को जिले में 7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और आंशिक बूंदा-बांदी होती रही. दूसरी ओर शुक्रवार की रात का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का पूर्वानुमान है. इससे ठंड में कमी रहेगी. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस था. इसके आज रात 15.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर आज रात तक ही रहेगा.
जमशेदपुर में 7 मिलीमीटर हुई वर्षा, 9 डिग्री सेल्सियस गिरा दिन का तापमान
Last Updated: Feb 04, 2022 12:00 AM (IST)