Dharmendra Kumar Jamshedpur : दिवाली के दूसरे दिन यानी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है. इस साल चित्रगुप्त पूजा 15 नवंबर मंगलवार को है. शहर में चित्रगुप्त पूजा बहुत धूमधाम से मनायी जाती है. 35 से ज्यादा स्थानों पर सामूहिक पूजा होती है, जिसकी तैयारियां शुरू हो गयी है. टेल्को सबुज कल्याण संघ भी धूमधाम से चित्रगुप्त की पूजा करता है. इसको लेकर महेश शरण की अध्यक्षता में चित्रगुप्त समिति की अहम बैठक हुई. बैठक में हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से पूजा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति के महासचिव रजनीकांत ने बीते साल का आय- व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.
जमशेदपुर : टेल्को चित्रगुप्त समिति का पुर्नगठन, 15 नवंबर को होगी पूजा
Leave a Comment