Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील में ट्रांसजेंडर के लिए निकली बहाली

 
Jamshedpur : टाटा स्टील में ट्रांसजेंडर के लिए कई पदों पर बहाली निकाली गई है. इसके लिए टाटा स्टील ने आवेदन आमंत्रित किए है. आवेदक 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते है. यह बहाली टाटा स्टील के सारे प्लांट के लिए निकाली गयी है. चयनित अभ्यार्थियों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू में भी पास होना होगा जिसके बाद उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी. आवेदक को ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-dc-honored-sumati-kumari-of-kasturba-who-won-gold-in-khelo-jharkhand/">सिमडेगा

: खेलो झारखंड में गोल्ड जीतने वाली कस्तूरबा की सुमति कुमारी को डीसी ने किया सम्मानित
इसके लिए आवेदक को इंग्लिश या आइटीआइ में मैट्रिक पास, किसी भी क्षेत्र में स्नातक या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा ट्रांसजेंडर आवेदन कर सकते हैं. एआइसीटीइ या यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्था से डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बीइ या बीटेक उत्तीर्ण अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-state-government-does-not-pay-attention-to-the-development-of-education-annapurna-including-2-news-together/">गिरिडीह

: शिक्षा के विकास पर राज्य सरकार का ध्यान नहीं- अन्नपूर्णा   समेत 2 खबरें एक साथ

मेरामंडली में भी निकली बहाली

टाटा स्टील के मेरामंडली में भी बहाली निकाली गई है. इसमें एसोसिएट इंजीनियर 1 एसबी डी1 ग्रेड के लिए बहाली निकाली गयी है. इसके तहत मेटलर्जी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग करने वाले को बहाल किया जायेगा. इसके अलावा आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन और जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर पर आवेदन दे सकते है. तीन साल तक काम करने का अनुभव वालों को प्राथमिकता दी जायेगी. जेनरल और ओबीसी के आवेदक 1 फरवरी 1992 से 1 फरवरी 2006 तक जन्में होना चाहिए जबकि एससी और एसटी के आवेदक का जन्म 1 फरवरी 1989 से 1 फरवरी 2006 के बीच होना चाहिए. 5.77 लाख प्रति वर्ष के पैकेज में बहाली होगी, जिसका बेसिक सैलेरी 17530 रुपये प्रतिमाह होगा. चार साल तक काम करने वाले को अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा. आवेदक को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू देना होगा, जिसके बाद मेडिकल टेस्ट भी कराया जायेगा. इसके लिए आवेदक 29 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही