Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मोक्ष वाहन के लिए लाल कार्डधारी से मांगे चार हजार रुपये, अधीक्षक से शिकायत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शवों को ले जाने के लिए मोक्ष वाहन की शुरुआत की गई थी. हालांकि मोक्ष वाहन के लिए लोगों को कुछ पैसे देने पड़ते थे पर यह लाल कार्डधारियों के लिए मुफ्त है. इसके बावजूद अक्सर लाल कार्ड धारियों से पैसों की मांग की जाती रही है. एक बार फिर मोक्ष वाहन के लिए लाल कार्डधारी से पैसे मांगने का मामला सामने आया है. इसको लेकर माना बोबोंगा ने अस्पताल के अधीक्षक को लिखित शिकायत भी की है. बोबोंगा ने आरोप लगाया है कि मोक्ष वाहन के लिए चार हजार रुपये की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-three-day-akhand-harinam-sankirtan-in-devaltand-from-march-8/">चांडिल

: देवलटांड में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन आठ मार्च से

गाय बेचकर कराया था पत्नी का इलाज

माना ने बताया कि वह चाईबासा के जगन्नाथपुर का रहने वाला है. पत्नी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के लिए गाय तक बेच दी. हालांकि, इलाज के दौरान शुक्रवार रात को पत्नी की मौत हो गई. वो शव को अपने घर लेकर जाना चाहता था. इसके लिए रात 11 बजे मोक्ष वाहन के लिए बने काउंटर पर गया. वहां मौजूद चालक ने एक मोबाइल नंबर दिया. मोबाइल पर फोन करने पर शव ले जाने के लिए चार हजार रुपये की मांग की गई. माना ने इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :स्मृति">https://lagatar.in/bill-gates-made-khichdi-with-smriti-irani-video-viral/">स्मृति

ईरानी के साथ बिल गेट्स ने बनाई खिचड़ी, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही