Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एलआईसी के क्षेत्रीय निदेशक ने एक्सएलआरआई के डीन से की मुलाकात

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक विवेकानंद प्रधान ने शुक्रवार को एक्सएलआरआई के एडमिंस्ट्रेशन एवं फाइनांस विभाग के डीन डोनाल्ड डी सिल्वा और एकेडमिक डीन प्रो. संजय पात्रा से मुलाकात की. इस अवसर पर निदेशक विवेकानंद प्रधान ने बताया कि एक्सएलआरआई के डीन से आज के मुलाकात का उद्देश्य एलआईसी के कर्मचारियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने से संबंधित है. इस संबंध में एक्सएलआरआई के डीन से विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण कोर्स के विषय में विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि एलआईसी के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिवर्ष झारखंड, बिहार और ओड़िशा के लगभग 15 हजार एलआईसी के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-children-studying-in-the-shadow-of-death-in-the-upgraded-primary-school/">नोवामुंडी

: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में मौत के साए में पढ़ रहे बच्चे

एलआईसी और एक्सएलआरआई के बीच जल्द होगा समझौता

विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान एक्सएलआरआई द्वारा विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है. जिसका लाभ एलआईसी के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को भी मिल सके इस उद्देश्य से यहां मुलाकात बेहद ही महत्वपूर्ण है. निदेशक ने बताया कि वर्तमान समय में लगातार बढ़ते प्रतिस्पर्द्धा के इस दौर में एलआईसी के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को अपग्रेड करने के उद्देश्य से बहुत जल्द एलआईसी और एक्सएलआरआई के बीच प्रशिक्षण को लेकर एक समझौता किया जाएगा. इस अवसर पर निदेशक के साथ एलआईसी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के पदाधिकारी बीपी लेंका और आदित्य मोहन झा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही