Search

 
 
 

जमशेदपुर : 27 फरवरी को सिंहभूम चैंबर भवन में निबंधन शिविर का होगा आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में क्षेत्रीय नियोजनालय के सहयोग से जमशेदपुर के वैसे व्यवसायिक प्रतिष्ठान, उद्योग, व्यापार, ठेकेदारी फर्म, होटल, रेस्टोरेन्ट, सर्विस सेक्टर जिसमें 10 या 10 से अधिक कामगार हैं. जिनका वेतन या मजदूरी 40,000/- रुपये से कम है के निबंधन के लिए एक कैंप का आयोजन 27 फरवरी को चैंबर भवन किया जाएगा. यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी. अध्यक्ष ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा पिछले वर्ष सितंबर, 2022 में पारित नई नियुक्ति नियमावली के अनुसार संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठानों में 75 प्रतिशत स्थानीय कामगारों को रोजगार प्रदान करना आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/horrific-accident-in-ramgarh-4-people-including-2-children-died/">रामगढ़

में भीषण हादसा, 2 बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

चैम्बर ने प्रतिष्ठानों को उपलब्ध कराया फॉर्म

इस नियुक्ति में यह भी प्रावधान है कि अगर उपरोक्त नियमों के दायरे में आनेवाले प्रतिष्ठान इस नियम को नहीं लागू करते हैं या विफल रहते हैं. तो नियोक्ता पर जुर्माना लगाया जा सकता है. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अपने सदस्यों, उद्यमियों और व्यापारियों को ऐसे जुर्माने और पेनाल्टी से बचाने के लिए और कानून अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए निबंधन शिविर का आयोजन कर रहा है. उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग द्वारा डिजाइन किये गये दो फॉर्म उद्यमियों एवं व्यापारियों को भरना होगा. चैंबर ने प्रतिष्ठानों के पंजीकरण की सुविधा के लिए फॉर्म भी व्यापारियों एवं उद्यमियों को उपलब्ध कराया है. अध्यक्ष एवं मानद महासचिव ने सभी सदस्यों, व्यवसायियों एवं उद्यमियों से अपील किया है कि वे इस पंजीकरण शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही