Search

जमशेदपुर : शब्बीर हत्याकांड के आरोपियों के परिजन एसएसपी से मिले, की जांच की मांग

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के आजादनगर में 13 जनवरी को शब्बीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जादी सद्दाम हुसैन, अतालिक अहमद, सरफराज आलम, सैफ अली और मो ताज शामिल थे. इस मामले को लेकर गुरुवार को आरोपियों के परिजन एसएसपी से मिले. परिजनों ने सभी को निर्दोष बताते हुए एसएसपी से उचित जांच की मांग की है. उन्होंने एसएसपी को एक मांग पत्र भी सौंपा है. आरोपी सद्दाम के परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त सद्दाम अपने घर पर ही मौजूद था. घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज से यह प्रमाणित होता है. उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है पर पुलिस ने इस मामले में अब तक उचित जांच नहीं की है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-women-who-have-excelled-in-various-fields-were-honored/">हजारीबाग

: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

13 जनवरी को मारी थी गोली

परिजनों का कहना है कि मामले में मुख्य आरोपी अब तक फरार है जिस कारण से हत्या का खुलासा भी नहीं हो पा रहा है. सभी को राजनीति के तहत फंसाया गया है. बता दें कि 13 जनवरी को जाकिरनगर रोड नंबर 10 में अपराधियों ने शब्बीर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी. इस घटना में शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया. कोलकाता में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp