Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: मंगलवार की रात ठंड से रहेगी राहत, 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  जमशेदपुर के मौसम में बुधवार से परिवर्तन होगा. मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण झारखंड में 2 फरवरी की शाम से आसमान में बादल छाएंगे. हालांकि रात में वर्षा नहीं होगी. 3 फरवरी से राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कुछ स्थानों पर हल्के एवं मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 4 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का विस्तार पूरे राज्य में होगा तथा सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. यह स्थिति 5 फरवरी को भी रहेगी. हालांकि उस दिन उत्तर-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कुछ स्थानों पर हल्के एवं मध्यम दर्जे की वर्षा का अनुमान है. इसे भी पढ़ें: गरीब,">https://lagatar.in/budget-dedicated-to-poor-farmers-youth-women-raghuvar-das/">गरीब,

किसान, नौजवान, महिलाओं को समर्पित है बजट : रघुवर दास

कोल्हान में कम रहेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

मौसम विभाग के अनुसार 2 फरवरी से झारखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर जरूर दिखेगा. लेकिन इससे कोल्हान के जिले ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे. यहां 4 फरवरी को हल्की एवं मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. 5 को बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा का अनुमान नहीं है. हालांकि गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है. इस दौरान तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा.

ठंड से काफी राहत रहेगी

अगले 24 घंटे तक लोगों को ठंड से काफी राहत रहेगी. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. मंगलवार को जमशेदपुर में दिन का तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जो सोमवार के न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. इसे भी पढ़ें:देश">https://lagatar.in/middle-and-working-class-were-not-taken-care-of-in-the-budget-that-enriched-the-country-saryu-rai/">देश

को समृद्ध करने वाले बजट में मध्यम और मजदूर वर्ग का नहीं रखा गया ख्याल : सरयू राय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही