Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 19 से मिल सकती है गर्मी से राहत, दोपहर बाद हो सकती है आंशिक वर्षा व चल सकती है सतही हवा

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा आर-पार तेलांगाना तक बनी हुई है. जिसके कारण झारखंड का मौसम अगले कुछ दिनों तक प्रभावित होगा. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि इस सप्ताह झारखंड कई जिलों में लू चली तथा कहीं-कहीं भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया. हालांकि इस दौरान कई क्षेत्रों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहे जिससे तापमान में गिरावट हुई. अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान बताते हुए उन्होंने कहा कि 19 मई से 23 मई तक राज्य के उत्तर-पूर्वी ( देवघर धनबाद, दुमका, गोड्डा, गिरीडीह, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज) दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां) तथा इससे सटे निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवा चल सकती है. जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है. उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-raids-in-birsanagar-govindpur-and-mgm/">जमशेदपुर

: बिरसानगर, गोविंदपुर व एमजीएम में आबकारी विभाग की छापेमारी

42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा शहर का तापमान

जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था. हालांकि बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक बादल रहने के कारण बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई. बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42.5 (सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक) रिकार्ड किया गया. दूसरी ओर मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कोल्हान में तेज हवा, गर्जन व वज्रपात के साथ आंशिक वर्षा की संभावना जतायी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yoga-is-necessary-for-children-to-remain-physically-and-mentally-healthy-netaji-subhash-university/">जमशेदपुर

: शारीरिक व मानसिक रूप से बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही