Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्षा से मिली राहत, लेकिन जल जमाव बनी आफत, साकची हावड़ा ब्रिज के नीचे कार में घुसा पानी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  गुरूवार की शाम शहर में हुई वर्षा से जहां दिनभर की गर्मी से लोगों को राहत मिली. वहीं मुसलाधार वर्षा लोगों के लिए आफत बन गई. एक घंटे की वर्षा ने शहर की सड़कों पर नाव चलने की स्थिति उत्पन्न कर दी. खासकर साकची हावड़ा ब्रिज के नीचे इतना जल जमाव हो गया कि दोपहिया पानी में तैरने लगे. जबकि छोटी चारपहिया गाड़ियों में पानी घुस गया. चाहकर भी लोग कुछ नहीं कर पा रहे थे. जल जमाव के कारण साकची-बर्मामाइंस रोड जाम हो गया. जिसके कारण लोगों को घंटो रोड पर फंसे रहना पड़ा. गुरूवार की शाम को पौने छह बजे वर्षा शुरु हुई. देखते-देखते मुसलाधार वर्षा होने लगी. जिसके कारण नालियों में जाने वाला पानी सड़कों पर बहने लगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mani-ot-guru-kol-lako-bodras-birth-anniversary-in-sitaramdera/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा में मनी ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती

भारी बारिश में निकाय के दावों की खुली पोल

साकची की सड़कें व नालियां टाटा स्टील एवं जेएनएसी के कमांड एरिया में आता है. दोनों की ओर से नालियों की सफाई, सड़कों की मरम्मत वगैरह की जाती है. खासकर निकाय के सफाईकर्मी सक्रिय रहते हैं. लेकिन महीनों से जाम नालियों के कारण वर्षा का पानी नाली में नही जाकर सीधे सड़कों पर जमा हो जाता है. साकची हावड़ा ब्रिज के नीचे तो तीन फीट से ज्यादा पानी जमा हो गया. जिसके कारण वर्षा से बचने के लिए पुल के नीचे खड़े लोगों के घुटने से ऊपर तथा दो पहिया वाहनों की इंजिन में पानी घुस गया. वहीं कई कार के भीतर भी पानी समा गया. जिसके कारण लोगों के वाहन बंद हो गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjps-strategy-will-neither-go-to-manipur-nor-let-anyone-go-bablu-jha/">जमशेदपुर

: भाजपा की रणनीति ना मणिपुर जाएंगे ना किसी को जाने देंगे-बबलू झा

टाटा स्टील कमांड एरिया में बिजली कटी

भारी वर्षा के कारण डीवीसी की बिजली तो पहले ही कट गई थी. लेकिन इसी बीच टाटा स्टील कमांड एरिया में साकची का कुछ हिस्सा, बर्मामाइंस, केबुल बस्ती, गोलमुरी, टुइलाडूंगरी आदि बस्तियों की बिजली कट गई. वर्षा की आफत एवं बिजली कटने से छाए अंधेरा के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया. लोग निकाय प्रशासन को कोसते नजर आए. दूसरी ओर जुगसलाई पिगमेंट गेट के समीप नाव चलने की स्थिति उत्पन्न हो गई. दोनों पुलिया के नीचे पानी जमा हो जाने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-sameer-kumar-mahanti-joined-the-vomiting-chariot/">बहरागोड़ा

: उल्टी रथ में शामिल हुए विधायक समीर कुमार महंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही