Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी वासियों को मिली राहत, फिल्टर प्लांट में लगा नया कनेक्टर

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में एक सप्ताह से नियमित जलापूर्ति नहीं होने कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बागबेड़ा पंचायत के प्रतिनिधियों के प्रयास से बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस के मोटर स्टार्टर का नया कनेक्टर लगा गया है. जिससे बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में नियमित रूप से सुबह एवं शाम पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है. उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह से मोटर के स्टार्टर कनेक्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-villagers-leg-broken-due-to-bike-collision-in-patmada-beltand/">जमशेदपुर

: पटमदा बेलटांड़ में बाइक की टक्कर से ग्रामीण का पैर टूटा

जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे

पंसस सुनील गुप्ता ने कहा है कि जनहित से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत प्रतिनिधि संघर्षरत रहेंगे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पेयजल विभाग द्वारा नए फिल्टर प्लांट का 2 करोड़ 98 लाख का प्रोजेक्ट बनाया गया है. टेंडर होने के बाद काम चालू होगा. नए फिल्टर प्लांट से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनीवासियों की पानी से संबंधित समस्याओं का समाधान हो जाएगा. इस दौरान बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गौड़, उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी अजय कुमार सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही