Search

 
 
 

जमशेदपुर : याद किए गए वीर शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : 26 फरवरी 2014 को मुंबई के नजदीक सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में शहीद भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को पुण्यतिथि पर नमन किया गया. मौके पर शहीद मनोरंजन कुमार के पिता सूबेदार नवीन, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यगण शहीद मनोरंजन को श्रद्धांजलि अर्पित किए. इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विनय यादव ने कहा की शहीद मनोरंजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. सैन्य परिवार ने कहा कि हम सेनानियों के लिए देश सर्वप्रथम आता है और इसका सर्वोत्तम उदहारण है देश के खातिर जान न्योछावर करने वाले हमारे वीर सेनानी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-187th-birth-anniversary-of-ramakrishna-paramhans-celebrated-in-tulsibani-ashram/">चाकुलिया

: तुलसीबनी आश्रम में रामकृष्ण परमहंस का 187वां जन्मोत्सव मना

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने कमांडर के माता-पिता का जाना हाल

पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर और अन्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर झारखंड के लाल को उनकी वीरता एवं देश प्रेम के लिए नमन किया एवं उनकी माता-पिता से मिलकर उनका हाल चाल जाना. महामंत्री जीतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सभी पूर्व सैनिकों ने झारखंड के लाल मनोरंजन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर हवलदार अजय कुमार, पेट्टी ऑफिसर वरुण कुमार, नवीन कुमार सिन्हा, सत्य प्रकाश, विनय यादव, एसके सिंह, संजय सिंह, निर्मल कुमार, वीर शहीद मनोरंजन के माता-पिता सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही