Search

 
 
 

जमशेदपुर : चाईबासा सेक्शन में 42 किलोमीटर तक रेलपथ का किया गया नवीकरण

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में इंजीनियरिंग विभाग के पीडब्लुआइ की ओर से बड़ाजामदा, बांसपानी और चाईबासा सेक्शन में 42 किलोमीटर तक रेलपथ नवीनीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है. मंडल के डीआरएम विजय साहू और सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक के दिशा-निर्देश पर अबतक 34 थीक वेव स्वीच, 25 किलोमीटर डीप स्क्रीनिंग, दो ले-आउट करेक्शन रेलपथ का नवीनीकरण का काम भी पूरा कर लिया गया है. ऐसा करके रेलवे की संरक्षा और समयनितता को बढ़ाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cemetery-in-jugsalai-is-also-not-safe-from-thieves-one-arrested/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में कब्रिस्तान भी चोरों से सुरक्षित नहीं, एक धराया

मात्र एक साल में ही कराया गया है कार्य

इस कार्य को मात्र एक साल का अवधि में ही पूरा कर लिया गया है. इस कार्य के लिए बड़ाजामदा के पीडब्लुआइ दुलाल चंद्र दास को साउथ ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय में मुख्य इंजीनियर की ओर पुरस्कृत करने का अनुमोदन भी स्वीकार किया गया है. यह पुरस्कार इंजीनियरिंग विभाग की ओर से प्रदान किया जाता है. यह पुरस्कारों में शीर्ष श्रेणी का पुरस्कार है. इससे चक्रधरपुर मंडल की ओर से किए जा रहे कार्यों में लगे हुए रेलकर्मियों का उत्साहवर्धन हुआ है.

यात्री सुविधाओं में भी की जा रही है बढ़ोतरी

इसके अलावा यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए केंदबोसी, मालुका और झींकपानी स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने, सरफेसिंग वर्क करने, पेयजल बूथ बनाने का कार्य अंतिम चरण पर है. सभी कार्य पंड्रासाली, सिंहपोखरिया, तालाबुरू, नोवामुंडा और गुवा स्टेशनों पर चल रहा है. इसी जल्द ही पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-4-50-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-tata-motors-employees-quarter-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में टाटा मोटर्सकर्मी के क्वार्टर का ताला तोड़कर 4.50 लाख की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही