Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : किराया निर्धारण कमिटी ने किया साकची सैरात बाजार का फील्ड सर्वे

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर की 10 सैरात बाजारों की दुकानों का किराया निर्धारण के लिये गठित कमिटी के सदस्यों ने बुधवार को साकची बाजार का फील्ड सर्वे किया. सर्वे टीम ने बाजार के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण किया. भ्रमण का मुख्य उद्देश्य दुकानों का अवलोकन करना था. बताया जाता है कि कमिटी ने सर्वे में दुकानों की कैटेगरी (ए,बी,सी,डी) चार श्रेणी में निर्धारित करने का निर्णय लिया है. उक्त कैटेगरी के आधार पर ही भाड़ा का निर्धारण किया जाएगा. इसके लिये दुकानों की वर्तमान स्थिति का आंकलन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-instructions-of-the-dc-the-illegal-liquor-furnace-was-demolished-by-raiding-the-banks-of-the-river-in-ranikudar-of-potka/">जमशेदपुर:

डीसी के निर्देश पर पोटका के रानीकुदर में नदी किनारे छापामारी, ध्वस्त की गई अवैध शराब भट्ठी

मंगलवार को डीसी ऑफिस में हुई थी कमिटी की बैठक

26 जुलाई को कमिटी की एक बैठक डीसी ऑफिस में एडीएम नंदकिशोर लाल की अध्यक्षता में हुई थी. उक्त बैठक में व्यवसायी प्रतिनिधियों से किराया को लेकर उनके सुझाव मांगे गए. सुझावों पर विचार करने के बाद ही किराया का निर्धारण किया जाएगा. इस दौरान फील्ड सर्वे का भी निर्णय लिया गया. सर्वे के दौरान अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी कृष्ण कुमार, टाटा लैंड डिपार्टमेंट से अमित कुमार तथा बारीडीह, साकची, कदमा, सोनारी, धातकीडीह, बिष्टुपुर, सिदगोड़ा, बर्मामाइंस, कालीमाटी तथा गोलमुरी में बनी सैरात दुकानों के व्यवसाइयों के प्रतिनिधि शामिल थे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-sultans-body-missing-for-six-days-in-jugsalai-recovered-from-an-under-construction-mall-uproar/">जमशेदपुर:

जुगसलाई में छह दिनों से लापता सुल्तान का शव निर्माणाधीन मॉल से बरामद, हंगामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही