Search

 
 
 

जमशेदपुर : रेंट पेयर्स एसोसिएशन ने सिविल सर्जन को किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी का जुगसलाई रेंट पेयर्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को स्वागत किया गया. उक्त सम्मान उनके चिकित्सा एवं सामाजिक कार्यों में महती योगदान को देखते हुए किया गया. मौके पर मौजूद एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी के नेतृत्व स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ है. खासकर सदर अस्पताल में बेहतर व्यवस्था से मरीज ज्यादा मात्रा में यहां दिखाने आते हैं. भर्ती मरीजों की भी नियमित जांच होती है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-ugiram-champia-and-janduka-hembram-of-gangda-panchayat-are-not-getting-government-ration/">किरीबुरू

: गंगदा पंचायत के उगीराम व जांडुका को छह माह से नहीं मिल रहा सरकारी राशन

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की

प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत के उपरांत सिविल सर्जन से केंद्र एवं राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. जिसके तहत आयुष्मान कार्ड एवं असाध्य रोग, गंभीर बीमारी योजना आदि शामिल हैं. सिविल सर्जन ने प्रतिनिधिमंडल को उक्त योजनाओं से जुड़ा पंपलेट्स, लिफलेट एवं फॉर्म प्रदान किया. जिससे जरूरतमंद की मदद की जा सके. प्रतिनिधिमंडल में अजय कुमार पांडे, रविशंकर तिवारी, कृष्ण देव दुबे, मुकेश सहित अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही