Search

 
 
 

जमशेदपुर : अभाविप महानगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, डॉ विनय सिंह बने अध्यक्ष

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अभाविप जमशेदपुर महानगर की नवीन इकाई की घोषणा की गई. जिसमें अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ भूषण सिंह, डॉ दुर्गा तामसे, डॉ दीपांजय श्रीवास्तव, डॉ आलोक कुमार, महानगर मंत्री यश अग्रहरि, महानगर सह मंत्री अभिषेक कुमार, प्रीति डांगर, शुभम राज, अभिजीत ठाकुर, महानगर कार्यालय मंत्री अभिजीत कुमार, महानगर एसएफडी प्रमुख ऋषभ कुमार, सह एसएफडी प्रमुख रोशनी कुमारी, एसएफएस प्रमुख पीयूष राज, सह एसएफएस प्रमुख ज्योति पहाड़ी, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख श्रुति कुमारी, सह प्रमुख मुस्कान कुमारी, महानगर खेलकूद प्रमुख दीपक ठाकुर, महानगर थिंक इंडिया संयोजक गौरव आनंद, सोशल मीडिया संयोजक शुभम सिंह, इंडी जीनियस संयोजक नेहा झा, महानगर प्लस टू प्रमुख आयुष कुमार, महानगर कार्यकारिणी सदस्य के रुप में अनूप पांडे, सौरभ कुमार ठाकुर, पायल साहू, प्रतिभा कुमारी, कशिश कुमारी व दिव्या कुमारी के नाम की घोषणा की गई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bike-rider-collides-with-industry-general-managers-car-one-dead-one-injured/">आदित्यपुर

: उद्योग महाप्रबंधक की कार से टकराया बाइक सवार, एक की मौत, एक घायल

छात्र हित, समाज हित में काम करने का संकल्प

घोषणा के उपरांत नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उन्हें योग्य समझा इसके लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद. अभाविप ही दुनिया का इकलौता ऐसा छात्र संगठन है जो शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने कार्य को गति देता है. जिस संगठन में शिक्षक प्रमुख दायित्व में होते हैं वह संगठन अनुशासनात्मक तरीके से कार्य करता है. नवनिर्वाचित महानगर मंत्री यश अग्रहरि ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महानगर मंत्री के दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे. साथ ही विद्यार्थियों को होने वाले समस्याओं का समाधान के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे और अभाविप जमशेदपुर महानगर छात्र हित, समाज हित व राष्ट्र हित में बढ़-चढ़ कर कार्य करेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मौसमी पॉल, डॉ कमलेश कुमार कमलेंदू, बापन घोष, गौरव साहू, विशाल वर्मा, प्रीति डांगर, नेहा कुमारी, शुभम सिंह, अनूप पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही