Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के पाइप लाइन की मरम्मत शुरू

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा मंगलवार को छोटा गोविंदपुर क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि सोमवार को छोटा गोविंदपुर में आयोजित उपायुक्त के जनता दरबार में जनप्रतिनिधियों द्वारा छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के पाइप लाइन लीकेज और गुणवत्ता का मामला उठाया गया था. जनप्रतिनिधियों ने पाइप लाइन लिकेज के कारण हो रही पानी की बर्बादी का मामला भी उठाया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-encroachment-removed-from-government-drain-in-front-of-tgs-main-gate/">आदित्यपुर

: टीजीएस के मुख्य गेट के सामने सरकारी नाला से अतिक्रमण हटा

डीसी के निर्देश के 24 घंटे के अंदर शुरू हुआ कार्य

उपायुक्त ने मौके पर कार्यपालक अभियंता को पाइपलाइन मरम्मत करने का निर्देश दिया था. उपायुक्त के निर्देश के 24 घंटे के भीतर पाइप लाइन मरम्मत का कार्य शुरू हो गया. गोविंदपुर क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान को लेकर धालभूम के एसडीओ पीयूष सिन्हा ने जनता दरबार के बाद ही हुडको स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण भी किया था. वहीं उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ की नेतृत्व में प्रशासनिक टीम भी बनाई गई है जो पेयजल समस्या के समाधान को लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही