Search

 
 
 

जमशेदपुर : 16 क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर विश्वकर्मा समाज का चुनाव कराने की मांग की

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव कराने की मांग को लेकर जमशेदपुर कमेटी की 16 इकाइयों ने शुक्रवार को बैठक की. इसमें जल्द चुनाव कराने की मांग की गई. बैठक जुगसलाई स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हुई. इसमें समाज के बुद्धिजीवी, वरीय एवं सक्रिय सदस्य मौजूद थे. सदस्यों ने लोकतांत्रिक तरीके से संस्था का चुनाव कराने की मांग की. प्रकाश विश्वकर्मा ने कहा कि बार-बार लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से चुनाव कराने की मांग की जाती रही है, परंतु वर्तमान समय में कार्यरत समिति के शीर्ष पदाधिकारी वैधानिक तरीके से चुनाव की बात को बलपूर्वक टाल रहे हैं. समाज के पूर्व समिति के कुछ चुनिंदा लोग स्वार्थवश लामबंद होकर शीर्ष पदों पर अपना एकाधिकार बनाए रखने के लिए चुनाव कराने में टालमटोल कर रहे हैं, जबकि सदस्यों द्वारा बार-बार अधिकारियों से चुनाव के पूर्व आम बैठक करने का आग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबरू">https://lagatar.in/kiriburu-forest-workers-got-training-to-operate-drones-now-the-forest-will-be-monitored-by-third-eye/">किरीबरू

: वनकर्मियों को मिला ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण, अब ‘तीसरी आंख’ से होगी जंगल की निगहबानी

मनमानी कर रही है वर्तमान कमेटी : विश्वकर्मा

प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि कमेटी पर काबिज लोग अपना हित साधने की मंशा से चुनाव कराना नहीं चाह रहे हैं. चुनाव कराने की बजाय वे मनमाने ढंग से समिति का पुनर्गठन करने पर आमादा दिख रहे हैं. यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन है. बैठक में जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के 16 क्षेत्रों के वरिष्ठ आजीवन सदस्य और निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक की उपस्थिति में विधिपूर्वक चुनाव कराने की मांग की. बैठक की अध्यक्षता जितेंद्र शर्मा ने की. धन्यवाद ज्ञापन सुजीत शर्मा ने किया. बैठक में रामविलास शर्मा, संजीव शर्मा, श्याम राणा, मुकेश शर्मा, अजय ठाकुर, भारतेंदु शर्मा, पारसनाथ शर्मा, पिंटू शर्मा, अवधेश शर्मा, सुजीत शर्मा समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही