Search

जमशेदपुर : मोइरंग यात्रा में शामिल होने पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधि रवाना

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर  के प्रतिनिधि मंगलवार को मोइरंग यात्रा के लिए टाटानगर स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस से रवाना हुए. रवाना होने वालों में वायुसेना से सेवानिवृत्त, संगठन के वरिष्ठ सदस्य एमडब्ल्यू एसके सिंह एवं उर्मिला सिंह शामिल हैं. दोनों को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष विनय यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया व शुभकामनाएं दी. इस दौरान टाटानगर स्टेशन का माहौल देश भक्ति से ओतप्रोत था. झारखंड से मोइरांग यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कर्नल एआर सिन्हा कर रहे हैं. ज्ञात हो कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा हर साल की भांति इस साल भी मोइरांग यात्रा का आयोजन किया गया है. मौके पर हवलदार अवधेश कुमार, पेटी ऑफिसर वरुण कुमार, सुखविंदर सिंह, संतोष कुमार ,हवलदार बिरजू, हवलदार कृष्ण मोहन सिंह सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर की अध्यक्ष मंजुला, पूनम, सविंदर कौर एवं अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hemant-sarkar-made-lathi-charge-out-of-fear-of-bjp-workers-kulwant-singh-bunty/">जमशेदपुर

: हेमंत सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं से डरकर लाठी चार्ज करवाया- कुलवंत सिंह बंटी

मोइरंग यात्रा का इतिहास

कर्नल शौकत अली जिन्होंने देश की धरती पर पहली बार तिरंगा मोइरंग मणिपुर में फहराया था. उन्हीं की वीरता को नमन करने हेतु प्रत्येक वर्ष मोईरंग यात्रा का आयोजन किया जाता है. इसमें पूरे देश के हर प्रदेश से पूर्व सैनिक एवं मातृशक्ति की टोली शामिल होती है. इस वर्ष पूरे झारखंड प्रदेश के सभी हिस्सों से पूर्व सैनिकों एवं सैन्य मैत्रि शक्ति की टोली मोइरंग यात्रा पर निकली है, जिसमें रांची से कर्नल एआर सिन्हा एवं प्रतिमा सिन्हा, बोकारो से जितेंद्र पांडे, जमशेदपुर से एमडब्ल्यू एसके सिंह एवं उर्मिला शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp