Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल फुटाज के महासचिव डॉ राजकुमार के नेतृत्व में राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इसके जरिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. इस संबंध में राजकुमार ने कहा कि राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी से राजभवन सचिवालय द्वारा छुट्टियों और अवकाश में की गई कटौती, पीएचडी इन्क्रिमेंट, प्रमोशन, मैटरनिटी बेनिफिट, पीएफ आदि मुद्दे पर भी चर्चा की गई. प्रधान सचिव ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल करते हुए राज्यपाल को सूचित करने का भरोसा दिलाया. राज्यपाल अभी राज्य से बाहर हैं इसीलिए प्रधान सचिव के पास प्रतिवेदन समर्पित किया गया. राज्यपाल के आने पर उनसे सीधी मुलाकात कर इन सभी मुद्दों पर उनसे चर्चा की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/mla-and-civil-surgeon-giving-appointment-letters-to-land-donors/">जमशेदपुर
: विधायक की पहल पर माचा अस्पताल के जमीनदाताओं को मिला नियुक्ति पत्र
: विधायक की पहल पर माचा अस्पताल के जमीनदाताओं को मिला नियुक्ति पत्र
Leave a Comment