Search

 
 
 

जमशेदपुर : केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में मना गणतंत्र दिवस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में एनएसएस इकाई की ओर से गणतंत्र दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेईएम फाउंडेशन के प्रशासक एएफ मैडन थे. उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और सलामी दी गई. तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी. इससे पूर्व स्वागत बीसीए विभाग की अंकिता मिश्रा ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-republic-day-celebrated-with-pomp-in-arka-jain-university/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी में धूमधाम से माना गणतंत्र दिवस
ईडब्लूएम एवं बीसीए विभाग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये. ईडब्ल्यूएम विभाग के हर्ष मुखी ने गणतंत्र दिवस पर एक संक्षिप्त भाषण दिया. बीकॉम एवं बीबीए विभाग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किये. कार्यक्रम कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मीता जखनवाल के मार्गदर्शन में किया गया. धन्यवाद ज्ञापन बीसीए विभाग की निकिता पाल ने किया. इस आयोजन में रिया कुमारी, तुषार कुमार साहू, संस्कार कुमार, आकांक्षा भारती एवं प्रेरणा सिंह की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही