Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुंदरनगर आरएएफ कैंप में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, कमांडेंट ने फहराया तिरंगा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : सुंदरनगर स्थित 106 बटालियन आरएएफ (द्रुत कार्य बल) कैम्प परिसर में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरएएफ 106 बटालियन के कमांडेंट डॉ निशीत कुमार एवं विशिष्ट अतिथि द्वितीय कमान अधिकारी शैलेन्द्र कुमार और सचिदानन्द मिश्रा उपस्थित थे. समारोह स्थल पर कमांडेंट ने झण्डोत्तोलन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-republic-day-celebrated-in-kmpm-vocational-college/">जमशेदपुर

: केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में मना गणतंत्र दिवस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-26-at-16.38.31-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

पदकों से सम्मानित जवानों का बढ़ाया उत्साह

अपने संबोधन में उन्होंने इस ऐतिहासिक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला. कहा कि देश के संविधान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को प्रत्येक वर्ष फहरा कर हम सभी अपने देश और उसके संविधान के प्रति विश्वास व्यक्त करतें है. उन्होंने उपस्थित सभी लोगों एवं उनके परिवारजनों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी. इसके साथ ही पदकों से सम्मानित अधिकारियों और कार्मिकों के नाम पढ़ कर उनके प्रति सम्मान भाव प्रकट की. कमांडेंट ने अपने हाथों से सभी को मिष्ठान वितरित किए. इसके उपरांत बल की परम्परा के अनुसार बड़ा-खाना का भी आयोजन किया गया था जिसमें सभी ने भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही