Search

 
 
 

जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी में धूमधाम से माना गणतंत्र दिवस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को धूमधाम से एवं समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया. यूनिवर्सिटी के निदेशक सह कुलसचिव डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. इस दौरान राष्ट्रगान के साथ यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान है. गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 2 साल 11 महीने और 18 दिन में बनाया गया संविधान इस दिन लागू भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था. इस दिन हम भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इसे भी पढ़ें : दिल्‍ली">https://lagatar.in/75th-republic-day-celebrated-with-pomp-on-delhis-kartavi-path-see-photos/">दिल्‍ली

के कर्तव्‍य पथ पर धूमधाम से मना 75वां गणतंत्र दिवस, देखें तस्‍वीरें
समारोह में यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) एसएस रजी ने यूनिवर्सिटी परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. समारोह में यूनिवर्सिटी के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ अंगद तिवारी एवं संयुक्त कुलसचिव जसबीर सिंह धनंजल ने भी अपने विचार रखें. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, एनएसएस एवं एनसीसी के कैडेट्स तथा शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही